फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nainital gic road is to be in use now

नैनीताल, जीआईसी का रास्ता खुलेगा, नया रास्ता बनाया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
nainital gic road is to be in use now
नैनीताल के डीएम कार्यालय में डीएम सबिन बंसल से वार्ता करने पहुंचे कृष्णापुर वासी व भाजपाई। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। रास्ते की समस्या को लेकर कृष्णापुर के लोग सोमवार को विधायक संजीव आर्या संग डीएम सविन बंसल से मिले। डीएम ने अश्वासन दिया कि जीआईसी होकर कृष्णापुर को जाने वाला रास्ता खोल दिया जाएगा। हनुमानगढ़ी से कृष्णापुर को नया रास्ता बनाया जाएगा। डीएम ने सिपाहीधारा वाले रास्ते पर बिजली पोल लगवाने, नशेड़ियों पर कार्रवाई के लिए रईस होटल क्षेत्र में पुलिस गश्त के निर्देश हैं। दोपहर को एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खतरे की जद में आने के कारण शनिवार को प्रशासन ने रईस होटल से कृष्णापुर को जाने वाले पैदल मार्ग को बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों के बुलाने पर विधायक आर्या सोमवार को डीएम सविन संबल से मिले। विधायक ने कहा कि रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए कोई न कोई रास्ता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जीआईसी होते हुए कृष्णापुर को जाने वाले पैदल मार्ग को खोलने, हनुमानगढ़ी से कूड़ा खड्ड होते हुए कृष्णापुर को जाने वाले मार्ग को बनवाने, सिपाहीधारा से कृष्णापुर को जाने वाले रास्ते का निर्माण करवाने और रास्ते पर लाइटें लगवाने आदि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कहा कि अभिभावक संघ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जीआईसी वाले मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता दया किशन पोखरिया ने कृष्णापुर में स्वास्थ्य कैंप लगवाने, सिपाहीधारा वाले रास्ते पर लाइटें लगवाने, रईस होटल क्षेत्र में घूमने वाले नशेड़ियों पर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने उनकी मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रशासन वन विभाग से संपर्क करके हनुमानगढ़ी से कृष्णापुर को जाने वाले रास्ते को बनवाने की कवायद शुरू करे। सड़क के निर्माण में जो भी 10-15 लाख रुपये खर्च होंगे, उसे वह विधायक निधि से दे देंगे। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए नोडल एजेंसी वन विभाग को ही बनाया जाए ताकि काम जल्द से जल्द हो सके।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, नगराध्यक्ष मनोज जोशी, डीएन भट्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, सभासद कैलाश रौतेला, रेखा जोशी, भानू पंत, शांति मेहरा, सरबर अली, किशन पांडे आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया
डीएम के निर्देश के बाद भाजपा नेता दया किशन पोखरिया के साथ एसडीएम विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग हरीश चंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी लोनिवि डीएस बसनाल ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed