फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Forest Fire: Forests are burning in Kumaon Uttarakhand

Nainital Forest Fire: जल रहे जंगल, विभाग कह रहा 24 घंटे में कुमाऊं में एक घटना, क्या सरकार को फिक्र नहीं ?

Sat, 18 May 2024 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 May 2024 01:33 PM IST
सार

कुमाऊं के जंगलों में आग फिर उग्र हो गई है। सोमेश्वर रेंज में जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान वनाग्नि की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चंपावत के लोहाघाट नगर के समीप बनीगांव का जंगल दो दिनों से जल रहा है। 

विज्ञापन
Nainital Forest Fire: Forests are burning in Kumaon Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही कुमाऊं के जंगलों में आग फिर उग्र हो गई है। सोमेश्वर रेंज में जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान वनाग्नि की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। अगले दिन उसका अधजला शव बरामद हुआ। इस रेंज में अब तक पांच लोगों की जान जंगल में लगी आग की वजह से जा चुकी है। रानीखेत में छात्रावास और आबादी क्षेत्र तक पहुंची आग पर सेना के जवानों और वन विभाग की टीम ने काबू पाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग

विज्ञापन

चंपावत के लोहाघाट नगर के समीप बनीगांव का जंगल दो दिनों से जल रहा है। आग से उतीश, चीड़, देवदार, बुरांश, बांज, फल्यांठ आदि प्रजातियों के पौधों के साथ जड़ी बूटियों के पौधे जल कर राख हो गए। रेंजर दीपक जोशी ने बताया कि वनाग्नि पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। नैनीताल जिले में रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में और बेतालघाट ब्लॉक के जंगल में बृहस्पतिवार लगी आग पर शुक्रवार सुबह काबू पाया गया। पिथौरागढ़ में देर रात तक जंगल सुलगता रहा जिसकी वजह से वातावरण में धुंध फैली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जल रहे जंगल, विभाग कह रहा 24 घंटे में कुमाऊं में एक घटना
वन महकमे ने शुक्रवार को जंगल की आग को लेकर बुलेटिन जारी किया है, उसमें बीते 24 घंटे में कुमाऊं में जंगल की आग की एक घटना का जिक्र किया है। हकीकत इसके उलट है। कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में ही दो जगह वनाग्नि की घटना हुई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया, शुक्रवार को गढ़वाल में नौ, कुमाऊं में एक और वन्य जीव क्षेत्र में एक जगह वनाग्नि की घटना सामने आईं। 17 मई तक कुमाऊं में 577 जंगल की आग की घटना हो चुकी है, इसमें 817 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में वनाग्नि की 1,086 घटनाओं में 1,467 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हुई है। आग लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज होगा। पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।  -दीपक सिंह, डीएफओ, वन प्रभाग, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed