फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Crime News; Dead body found in rented house in haldwani

Haldwani: शव की आंख और जीभ बाहर...गला घोंटकर तो नहीं की हत्या, बाहर से कैसे बंद हुआ दरवाजा; जानें पूरा मामला

Thu, 11 Apr 2024 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

जब किराये के मकान में अफसाना का शव मिला तो वह सड़ने की स्थिति में था। जिस घर में घटना हुई, उसमें सौरभ राज के अलावा दो और किरायेदार रहते हैं। पति अपनी दोनों बेटियों के साथ फरार है। सवाल उठ रहा है कि पति क्यों फरार हो गया और उसका फोन भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन
Nainital Crime News; Dead body found in rented house in haldwani
किराये के मकान में शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

शव की आंख और जीभ बाहर निकली थी। ऐसी स्थिति गला घोंटकर मारने के दौरान ही सामने आती है। उधर कई साक्ष्य अफसाना की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पति अपनी दोनों बेटियों के साथ फरार है। कमरे के बाहर से कुंडा लगा हुआ था। उस दिन आसपास के लोगों ने रात डेढ़ बजे तक घर में लड़ने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी थी। सवाल उठ रहा है कि पति क्यों फरार हो गया और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस  इन तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर हत्या मानकर जांच भी कर रही है।

बुधवार को जब किराये के मकान में अफसाना का शव मिला तो वह सड़ने की स्थिति में था। जिस घर में घटना हुई, उसमें सौरभ राज के अलावा दो और किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक गंगा राम मौर्य और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सौरभ राज कई-कई दिन बाद घर आता था। पहले वह छह अप्रैल को घर आया और अपनी एक बेटी को अपने साथ ले गया। आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे सौरभ अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचा। आधी रात करीब डेढ़ बजे तक पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनों बच्चे वहीं मौजूद थे। सुबह करीब चार बजे सौरभ कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर अंधेरे में फरार हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: जब बाघ और सांड आ गए आमने-सामने, फिर दिखा कुछ ऐसा नजारा...सभी हैरान; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मकान मालिक ने बताया कि जब अफसाना नहीं दिखी तो उसके पति को फोन किया जो बंद आया। दूसरे नंबर पर फोन करने पर एक व्यक्ति ने उठाया और बोला में सौरभ राज का भाई कुलदीप बोल रहा हूं। कहा कि भाई अभी घर में नहीं है। कहा कि इसके बाद उन्होंने कॉल नहीं किया।

बेटियां खोल सकती हैं राज
पड़ोसियों और मकान मालिक के अनुसार घटना के दिन बेटियां घर पर थीं। उधर पुलिस की जांच पति पर टिक गई है। पुलिस अफसाना की दोनों बेटियों को भी ढूंढ रही है। बेटियां बता सकती हैं कि उस दिन क्या हुआ था। उधर पुलिस पूछताछ के लिए रुद्रपुर में डेरा डाले हुए है। आरोपी के आगरा भागने की बात सामने आ रही है।

मकान मालिक ने नहीं कराया था सत्यापन
मकान मालिक गंगा राम ने मकान किराये पर देने से पहले सौरभ राज का सत्यापन नहीं कराया था। मृतका अफसाना और सौरभ के बारे में पुलिस ने गंगा से पूछताछ शुरू की तो पता लगा कि उसके पास न तो अफसाना की आधार कार्ड की फोटो है। गंगा राम को तो अफसाना के पति का नाम तक पता नहीं था।

अफसाना की सबसे बड़ी राजदार है संतोष
अफसाना जिस घर में किराये पर रहती है, उसी घर से कुछ दूरी पर संतोष भी किराए पर रहती हैं। दोनों साथ मजदूरी करने जाती थीं और अच्छी सहेलियां थीं। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में गंगा राम ने किया। इसके बाद पुलिस ने भी संतोष से पूछताछ की। माना जा रहा है कि संतोष ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।

जानवर के मरने की दुर्गंध समझकर नजरअंदाज करते रहे
गंगा राम का दो मंजिल मकान के अगले हिस्से में उनका बेटा रहता है। घर के पिछले हिस्से में गंगा राम रहते हैं। गर्मी की वजह से कमरा बेहद गर्म था और 48 घंटे से अधिक वक्त से पड़ी लाश की दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैल गई थी। लोग इस बदबू को मरे जानवर की समझकर नजरअंदाज करते रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed