फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Bank will launch mobile banking app along with opening 12 new branches

Nainital News: 12 नई शाखाएं खोलने के साथ मोबाइल बैंकिंग एप लांच करेगा नैनीताल बैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Nainital Bank will launch mobile banking app along with opening 12 new branches
हल्द्वानी। नैनीताल बैंक का कारोबार 13,225.68 करोड़ पहुंच गया है। बैंक की बोर्ड बैठक की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे जारी कर दिए हैं और कारोबार में वृद्धि, भविष्य की योजनाएं भी सामने रखी हैं।
विज्ञापन


बैंक का अगले वर्ष 12 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य है ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक जल्द ही मोबाइल बैंकिंग एप भी लाॅन्च कर रहा है जिससे ग्राहकों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि बैंक ने रिटेल ऋणों में 8.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और बैंक का सकल ऋण 4,969.86 करोड़ तक पहुंच चुका है। इनमें कुल जमा 8,255.82 करोड़ रहा, जिसमें से चालू और बचत खाता 3,424.06 करोड़ रहा। बताया कि 2024-25 में बैंक का परिचालन लाभ 89.03 करोड़ रहा। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष के लिए 14,500 करोड़ के कुल कारोबार का लक्ष्य रखा है। बैंक में त्वरित ऋण स्वीकृति, उन्नत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed