फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and Pauri team winner

Nainital News: नैनीताल और पौड़ी की टीम विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Pauri team winner
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें राज्य के आठ जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें 184 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में अंडर 14 बालक वर्ग में नैनीताल प्रथम और देहरादून द्वितीय और पौड़ी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में पौड़ी पहले, देहरादून दूसरे और नैनीताल की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। जिला खेल समन्वयक पीएस नयाल ने बताया कि विजेता टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की टीम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक हेमंत बगड़वाल, प्रधानाचार्य डीके पंत, उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद सिंह खंपा, रॉयल बास्केटबाल क्लब नैनीताल के हरीश चौधरी, रेफरी तनवीर आलम, हरीश जोशी, विनोद कनारी, राजीव गुप्ता, दीपक थापा, कुलदीप कुमार, मुकुल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed