{"_id":"61a2a08c244098224207dae0","slug":"nainika-nainika-became-a-sub-lieutenant-in-the-navy-nainital-news-hld4459090173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनीं नैनीताल की नैनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरला में हुई पासिंग आउट परेड के बाद माता पिता के साथ नैनीताल निवासी नैनिका
- फोटो : NAINITAL
Link Copied
नैनीताल। नैनीताल निवासी होनहार बेटी नौसेना अकादमी एझीमाला केरल में ट्रेनिंग के बाद सब लेफ्टिनेंट बन गई हैं। पुत्री की इस उपलब्धि से परिजन खासे गदगद हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता ने बेटी को स्ट्राइप्स पहनाए और छोटे भाई ने बहन को गोद में उठाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी और पेशे से अधिवक्ता राम सिंह रौतेला और मोहन लाल साह इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. बसंती रौतेला की पुत्री नैनिका रौतेला की कक्षा तक छह की शिक्षा नैनीताल के मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर से हुई। नैनिका ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट मैरी कान्वेंट विद्यालय से पूरी की। परिजनों के मुताबिक नैनिका बचपन से ही होनहार रही है। भारतीय सेना में चयनित होने से पहले वह इंटरनेशनल कंपनी एक्सेंसर गुड़गांव में गूगल के लिए एक इंजीनियर के रूप में काम कर रही थी। पिता राम सिंह रौतेला भी सेना में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उनके इस सपने को बेटी नैनिका ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया। नैनिका के छोटे भाई हर्ष रौतेला वर्तमान में देहरादून स्थित लॉ कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक लगभग 22 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद शनिवार को नैनिका पासआउट हुई हैं। नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नैनिका को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।