फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainijil raise the water level

नैनीझील का जल स्तर बढ़ा

Thu, 02 Jul 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल/भीमताल/भवाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल/भीमताल/भवाली। Updated Thu, 02 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nainijil raise the water level

लगातार हो रही बारिश से बरेली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भवाली में मस्जिद तिराहे के पास धंस गया। इससे एनएच में भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान भवाली रोड के मस्जिद के पास धंस जाने से इसमें एक ट्रक डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर एनएच में भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।

अल्मोड़ा और रानीखेत आने जाने वाले भारी वाहन अब वाया भीमताल होकर आ जा रहे हैं। वहीं, ओखलकांडा ब्लाक के कुकना गांव में दो घरों में दरार आ गई है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग समेत जिले के 17 आंतरिक मार्ग मलबा आने से बंद हो गए।

 नैनीझील का जल स्तर 4 फीट से बढ़कर 5 फीट 3 इंच पहुंच गया है। झील के निकासी द्वार 8.5 फीट पहुंचने के बाद खोले जाएंगे।

तल्ला कृष्णापुर में मोहनी बिष्ट के मकान की एक ओर की दीवार ढह गई है। डीएम ने बताया कि नैनीताल तहसील के 13 और धारी तहसील के 12 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी-अल्मोड़ा के अलावा भवाली मार्ग में भी यातायात पूरी तरह बंद है।

जिले के भुजान-बेतालघाट-गर्जिया, छीड़ाखान-अमजड़, चमोली-बड़ौन, देवीपुरा-बोरागांव, ओखलढूंगा, अमृतपुर-बानना, मोरनौला- मझोला, खुलेटी-पतलिया, बोहराकून-जंतवाल गांव, अमजड़-मिडार, कालाखेत-दिगतोली, रूसी बाईपास, रातीघाट-बारगल, भाली सेनीटोरियम, तल्ला रामगढ़, रातीघाट मार्ग बंद हैं।


 बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से बल्दियाखान के आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई ठप है। गौला का जलस्तर 2408 क्यूसेक और नंधौर का जलस्तर 5525 क्यूसेक पहुंच गया है।

डीएम ने एनएच के मुख्य अभियंता एनएच अजाय को निर्देश दिए कि जिस स्थान पर सड़क में धंसाव हुआ है, वहां बैक कटिंग कर यातायात के लिए सड़क को सुचारु कराएं।

टूटी हुई सड़क के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाएं। उन्होंने एनएच में गिरने वाले मलबे को हटाने के लिए सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात रखने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मीना भट्ट और सहायक अभियंता बीसी तिवारी आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed