फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   naini doon train operation begin

नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
naini doon train operation begin
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन नैनी-दून ट्रेन आते हुए - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का मंगलवार सुबह से संचालन शुरू हो गया। ट्रेन कोरोना काल के चलते 21 मार्च से बंद होने के 73 दिन बाद फिर देहरादून के लिए रवाना हो गई। स्टेशनों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए इज्जतनगर मंडल, बरेली से रेलवे के अधिकारी देर रात हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
यात्रियों की स्क्रीनिंग कराते हुए उन्हें प्लेटफार्म तक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पहुंचाने का कार्य आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से किया। एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ने रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने तक व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, आरपीएफ थाना प्रभारी रणदीप कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर एसआई निखिल कोहली, विष्णु सिंह आदि मौजूद थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग कराते हुए ट्रेन में करीब 67 लोग सवार हुए, जबकि सीट 77 यात्रियों ने बुक कराई थी। उधर, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर 65 यत्री पहुंचे जबकि टिकट 82 ने बुक कराया था। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों का कहना था कि देहरादून के लिए ट्रेन शुरू होने से उन्हें राहत मिली है। यात्री श्रेया ने बताया कि लॉकडाउन के बाद हल्द्वानी में रुकना पड़ा। घर देहरादून में है, ट्रेन से सफर बेहतर होगा। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मोनिका ने बताया कि देहरादून में जॉब करती हैं, लॉकडाउन से पहले घर आई थीं, अब ट्रेन शुरू हुई है तो आराम से देहरादून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed