फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nab child 'mind's eye' will select from the government

नैब के बच्चे 'मन की आंखों' से चुनेंगे सरकार

Sat, 24 Dec 2016 01:39 AM IST
अभिजात कांडपाल
अभिजात कांडपाल Updated Sat, 24 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
nab child 'mind's eye' will select from the government
चुनाव - फोटो : file

विधानसभा चुनाव 2017 में मन की आंखें भी सरकार के चयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। चुनाव के मद्देनजर गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड (नैब) उत्तराखंड के आवासीय परिसर में रह रहे बालिगों के मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


नैब के आवासीय परिसर में नेत्रों से दिव्यांग और मूक बधिरों को मिलाकर उत्तराखंड के करीब 80 दिव्यांग वर्तमान में रह रहे हैं। इसमें से अधिकांश दिव्यांग दूरस्थ क्षेत्रों के हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में नैब के करीब 16 दिव्यांग पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


नैब के संचालक और एसोसिएशन के महासचिव श्याम धानक के मुताबिक जिला प्रशासन की पहल पर विस चुनाव 2017 के लिए नैब में रह रहे दिव्यांगोें सहित 21 बालिगों द्वारा मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किए गए हैं। इधर, डीएम दीपक रावत के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संदर्भ में आदेश किए हैं, लेकिन दिव्यांग बूथ पर कम ही आ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार बूथ वार दिव्यांगों का चिन्हीकरण किया है। जिले में करीब 4000 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि नेत्रों से दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर ब्रेल लिपि के बैलेट पेपर की व्यवस्था करने के प्रयास किए जाएंगे।

कहा कि पैरों से दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता स्थल तक लाने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। बताया कि पहाड़ी क्षेत्रोें में पालकी की और शहरी क्षेत्रों में वाहन की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए इसके अलावा स्वयंसेवियों की मदद भी ली जाएगी।  

दिव्यांगों में मतदान को लेकर है खासा उत्साह

गौलापार स्थित नैब में रह रहे दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे दिव्यांगों का कहना है कि वह राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने, दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से काम करने वाले, विकास की सोच रखने वाली सरकार चुनना चाहते हैं।

दिव्यांगों ने कहा कि राज्य का सीएम किसी महिला को बनना चाहिए। कहा कि इससे राज्य की महिलाओं के पक्ष में भी कई काम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जो क्षेत्र के साथ ही राज्य को नई उपलब्धियों की ओर ले जाने वाला हो।


नैब के यह दिव्यांग करेंगे पहली बार मतदान

पूजा मेहता, दीपा कडाकोटी, अंजू बिष्ट, पूजा शर्मा, हरीश शाही, प्रीती कनवाल, कृष्नी, उमा आर्या, पार्वती, रानी, ममता, सुनील, राजेश भट्ट, सुरेंद्र मड्वाल, पंकज टम्टा, हेमराज सिंह बोरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed