फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   My umbrella open, spread fragrance in Fiza

मेरी छतरी खुली, फिजा में खुशबू फैल गई

Thu, 16 Apr 2015 02:18 AM IST
सुरेश कांडपाल/अमर उजाला, नैनीताल
सुरेश कांडपाल/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 16 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
My umbrella open, spread fragrance in Fiza

सरोवर नगरी में मिलने वाले छातों की बात कुछ निराली है। यहां के छाते केवल बरसात से ही नहीं बचाते हैं बल्कि उनके खुलते ही फिजा में भीनी, भीनी सी खुशबू फैल जाती है। महक ऐसी कि बगल से गुजर रहे दूसरे लोग भी कुछ देर के लिए खुशबू में गुम से हो जाएं। जी हां, बाजार में खुशबू दार छातों का खूब क्रेज है, स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि सैलानी भी इनको खरीद कर ले जा रहे हैं। कलर फुल छातों की भी डिमांड है।

विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ के चलते बरसात का क्रम जारी है। ऐसे में मानसून की तरह इन दिनों छातों की बिक्री भी बढ़ गई है। छाते भी कई खूबियों से युक्त हैं। नैना देवी मंदिर के समीप स्थित गिप्ट वर्ल्ड प्रतिष्ठान के स्वामी सिदार्थ क्षेत्री बताते हैं मौसम के बदलाव के चलते उनकी दुकान से छाताओं की सेल और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में दो फोल्ड, तीन फोल्ड, पांच फोल्ड की विभिन्न प्रकार की छाताएं उपलब्ध हैं। जैंबो ट्रांसपेंट, मल्टी गोलफ्स, पर्श पैक, बोतल पैक तथा इसके अलावा बारिश के दौरान कलर चैंज, खुशूबूदार छाता, पीबीसी, व डाग प्रिंट छाताएं विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


वह बताते हैं कि लोग रंग बदलने और खुशबू बिखरने वाले छाताओं को अधिक पसंद कर रहे हैं। लेडीज व जेंटस 150 से लेकर 480 रुपए तक तथा बच्चों की 100 से 200 रुपए तक छाता उपलब्ध हैं। देहरादून से सैर करने पहुंची सुनाली डिमरी व वर्षा चौहान बतातीं है कि वह नैनीताल में सैर करने आई हैं लेकिन मौसम ने उनका साथ नहीं दिया लगातार बारिश रहने से वह पर्यटक स्थल पर नहीं घूम सकी। उन्होंने बारिश से बचने के लिए जैंबो व कलर चैंजिंग छाता को बेहद पसंद किया।  मंगलौर से पहुंची प्रीति बहल ने भी बारिश के दौरान खुशबूदार छाता लगाकर नैनीताल नगर की सैर की। छाते से निकलती खुशबू उन्हें खूब पसंद आई।  मालरोड, भोटिया मार्केट, पालिका मार्केट, तिब्बती मार्केट व अन्य बाजारों से लोग अप्रैल माह में भी जैकेट व छाताओं की खरीददारी कर रहें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed