फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   My ' Durga ' Thanks for saving

मेरी ‘दुर्गा’ को बचाने के लिए धन्यवाद

Sat, 28 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 28 Mar 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
My ' Durga ' Thanks for saving

घरों में देवी पूजन के साथ ही मां की गोद में किलकारी भरने वाली ‘दुर्गा’ को आज नया जीवन मिल गया। अष्टमी के दिन दो वर्षीय अंशिका के रीढ़ की हड्डी निचली हड्डी के ट्यूमर का सफल आपरेशन हुआ। मां ने दुर्गा को बचाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी प्रेमा बेलवाल की दो वर्षीय बेटी अंशिका को जन्म से रीढ़ की निचली हड्डी में ट्यूमर है। निजी वाहन चालक पिता गोपाल दत्त बेलवाल की आर्थिक स्थिति अंशिका के इलाज में रोड़ा बन रही थी। समाजसेवी प्रेम बेलवाल ने अंशिका को वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा को दिखाया था। डा. शर्मा ने एमआरआई कराने की सलाह दी थी। एमआरआई की रिपोर्ट आने के बाद डा. शर्मा ने अंशिका के आपरेशन का निर्णय लिया था। बेलवाल ने बृहस्पतिवार को साईं हास्पिटल में अंशिका को जनरल वार्ड में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


अंशिका के आपरेशन में डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्च था। अमर उजाला ने अंशिका की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर अंशिका की मदद को हाथ बढ़े। जनसहयोग से लगभग 75 हजार रुपए जमा हुए। धनराशि पूरी न होने के बाद शुक्रवार को साईं हास्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा ने अंशिका का आपरेशन किया। आपरेशन तीन घंटे तक चला और आधा किलो का ट्यूमर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूमर से बढ़ जाता है कैंसर का खतरा : डा. शर्मा
वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा ने बताया कि ट्यूमर से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। बच्ची का ट्यूमर निकालना आवश्यक था। ट्यूमर से बच्ची का मलाशय (रेक्टम) दब रहा था। उन्होंने बताया कि मल और मूत्र विसर्जन को नियंत्रण करने वाली नसें ट्यूमर के पास थीं। कुछ नसें चिपक गई थीं। इन नसों को छुड़ाकर और बचाकर आपरेशन किया गया। इसी कारण आपरेशन काफी जटिल था और तीन घंटे का समय लगा। आपरेशन करने वाली टीम में डा. अमला शाह, राजेंद्र जोशी, सीमा जोशी आदि थीं। डा. शर्मा ने बताया कि साईं हास्पिटल के एमडी डा. मोहन सती ने भी आपरेशन में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्च होने के बावजूद परिजनों से किसी भी तरह की कोई डिमांड नहीं की गई।


इन्होंने दिया सहयोग
मिथलेश कुमार अग्रवाल ने 20 हजार, विशाल ने 25 हजार, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने दस हजार, अधिशासी अभियंता परियोजना डीएस बिष्ट ने पांच हजार, हरपाल सिंह रावत ने दो हजार, कृष्ण चंद्र बेलवाल ने दो हजार, प्रेम बेलवाल ने डेढ़ हजार, लुधियाना होजरी और रमेश बेलवाल ने पांच-पांच सौ रुपए, राधा कृष्ण मेडिकल स्टोर ने 11 सौ रुपए की दवाएं निशुल्क दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed