फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Must buy salt on Dhanteras

Dhanteras 2023: धनतेरस पर जरूर खरीदें नमक का पैकेट, फिर करें ये खास उपाय; होगी मां लक्ष्मी का विशेष कृपा

Fri, 10 Nov 2023 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Nov 2023 10:49 AM IST
सार

कल धनतेरस है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए। नमक के कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहें।

विज्ञापन
Must buy salt on Dhanteras
नमक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल धनतेरस है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने के साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए। जानकारों का कहना है कि नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है।

विज्ञापन


धनतेरस पर नमक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान- 

धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें। नमक आप खुद के पैसों से खरीदें।  किसी से उधार या खर्च लेकर ना खरीदें।  खरीदे हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें।  इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है। 
विज्ञापन

Must buy salt on Dhanteras
नमक - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर्व पर नमक के उपाय
  1. धनतेरस पर एक नए नमक का पैकेट खरीदें तो उसी का इस्तेमाल घर के भोजन में करें। शिव मंदिर, चांदनी चौक बल्यूटिया के पंडित शेखरानन्द जोशी (शास्त्री) के अनुसार इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और धन दौलत में वृद्धि होती है। 
  2. अगर घर में क्लेश बढ़ रहा है तो लाए हुए नए नमक में से थोड़ा सा नमक पानी में डालकर इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। नमक के पानी से पोछा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
  3. धनतेरस के दिन घर के कोने में एक कांच की कटोरी में नमक डालकर उत्तर, पूर्व दिशा में रख दें। इससे धन-दौलत में कमी नहीं होती है।  आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है। 
  4. धनतेरस के दिन बच्चे को नमक वाले पानी से स्नान कराएं। इससे बच्चा बुरी नजर से बचा रहेगा, वह स्वस्थ भी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed