फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   murdered and threw the dead body in Pirumdara

हत्या कर पीरूमदारा में शव फेंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
murdered and threw the dead body in Pirumdara
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर पीरूमदारा के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका दिया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की गर्दन पर निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पीरूमदारा स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के पास पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पीरूमदारा चौकी प्रभारी महर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अधेड़ की गर्दन पर दबाने के निशान दिख रहे हैं। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed