{"_id":"570b2fd44f1c1b230dc810c8","slug":"murder-in-haldwani-dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में मिला शव
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के मानपुर पूरब स्थित बीच जंगल में (उत्तराखंड मुक्त विवि के पीछे) अज्ञात युवक की धारदार हथियार से सिर पर हमलाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उसके शरीर में फफोले पड़ गए थे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आशंका जताई कि युवक की हत्या एक दिन पहले की गई है।
विज्ञापन
कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि एक सरदार ने सिपाही को सूचना दी कि जंगल में एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका गया है। सरदार को जानवर चराने वाली एक महिला ने सूचना दी थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर बीच जंगल में अज्ञात (36) व्यक्ति का शव लहूलुहान मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
युवक के हाथ पर भी घाव के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसन धारदार हथियार के वार को हाथ से रोकने की कोशिश की होगी। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि आशंका है कि जंगल में शराब पिलाकर युवक का कत्ल किया गया होगा क्योंकि शाम होने के बाद यहां किसी का पहुंचना काफी मुश्किल है।
युवक आसमानी रंग की शर्ट और ग्रे रंग का पेंट पहने था। जूते भी नए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या जंगल में ही की गई है।
लगता है कि कल रात युवक को मारा गया है। कोतवाल का कहना है कि सोमवार को दिन में मौके का मुआयना करने के बाद युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।