फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipality has again started vehicle parking in Ashok Cinema Hall premises

Nainital News: अशोक सिनेमा हाल परिसर में पालिका ने फिर से वाहन पार्किंग शुरू

Tue, 19 Aug 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 19 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Municipality has again started vehicle parking in Ashok Cinema Hall premises
प्रतीकात्मक
नैनीताल। मल्लीताल स्थित अशोक सिनेमा हॉल परिसर में नगर पालिका ने फिर से वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी है। सोमवार से यहां पूर्व की तरह वाहन पार्क किए जाने लगे हैं। अशोक में स्टैग पार्किंग निर्माण के चलते यहां पार्किंग बंद हो गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर आरईएस की ओर से यहां 5.22 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण के लिए निविदा कर ठेकेदार के माध्यम से कार्य शुरू किया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर निर्माण पर रोक लगी और अब यहां शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाना है। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने पालिका को हो रहे आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए आरईएस से यहां खोदे गए गड्ढों को भरकर क्षेत्र को समतल करने को कहा जिससे निर्माण होने तक इसका पार्किंग में सदुपयोग किया जा सके। आरईएस के क्षेत्र को समतल करने के बाद पालिका ने यहां पार्किंग शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed