{"_id":"668b413de012a3ff910c0b54","slug":"municipality-floats-tender-for-garbage-recycling-plant-for-the-third-time-nainital-news-c-8-hld1010-387702-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पालिका ने कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट के लिए तीसरी बार निकाली निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पालिका ने कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट के लिए तीसरी बार निकाली निविदा
विज्ञापन
नैनीताल। बहुप्रतीक्षित कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट योजना के साकार होने में निविदा का न उठना रोड़ा बना हुआ है। पालिका की ओर से दो बार निविदा कराने के बावजूद ठेकेदार नहीं मिल सका है। अब पालिका ने मशीन की स्थापना के लिए बनाए जाने वाले शेड के लिए तीसरी बार निविदा निकाली है।
नगर के नारायण नगर में क्षेत्र में कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट के विरोध के बाद मशीनें जस की जस पड़ी हैं। हाल ही भवाली व नैनीताल के बीच लैंड शेयरिंग टेक्नोलॉजी के करार के क्रम में भवाली पालिका की ओर से नैनीताल से मिले आठ लाख रुपये से साइड डवलपमेंट किया जा चुका है। अब 35.02 लाख रुपये से पाइरोलिसिस व ट्रोमल प्लांट के लिए दो शेड बनाए जाने हैं। पूर्व में दो बार निविदा के लिए ठेकेदार न मिलने पर अब पालिका ने तीसरी निविदा निकाली है जो 11 जुलाई को खोली जाएगी।
कोट
निविदा होने और प्लांट के सुचारु होने के बाद निष्प्रयोज्य कूड़े से बनने वाली ग्राफीन व अन्य से होने वाली आय का 60 फीसदी नैनीताल पालिका व 40 फीसदी भवाली पालिका को मिलेगा। नैनीताल पालिका का कूड़ा वाहन का खर्च भी एक तिहाई हो जाएगा। - केएन गोस्वामी, एसडीएम धारी
विज्ञापन
--
एमआरएफ की प्रक्रिया भी शुरू
नैनीताल। पालिका के मुताबिक भवाली सैनिटोरियम में मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के लिए भूमि चयनित की जा चुकी है। पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि कैंचीधाम तहसील के एसडीएम विपिन पंत की ओर से संबंधित प्रपत्र तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जा चुका है। डीएम की स्वीकृति के बाद भूमि हस्तांतरण समेत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 0.40 हेक्टेयर जमीन पर कूड़े से प्लास्टिक निकालने समेत कंपोस्टिंग आदि की पहल की जाएगी।