फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation team checked the registry of the people On the orders of Commissioner Deepak Rawat

IAS Deepak Rawat: महिला की एक शिकायत...एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर, अब दौड़ लगा रहे नगर निगम के कर्मचारी

Wed, 13 Mar 2024 08:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर फुटहिल कॉलोनी कामलुवागांजा पहुंची नगर निगम और राजस्व की टीम ने लोगों की रजिस्ट्री चेक की। बृहस्पतिवार से वहां सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर निशान लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Municipal Corporation team checked the registry of the people On the orders of Commissioner Deepak Rawat
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर फुटहिल कॉलोनी कामलुवागांजा पहुंची नगर निगम और राजस्व की टीम ने लोगों की रजिस्ट्री चेक की। बृहस्पतिवार से वहां सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर निशान लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

फुटहिल कॉलोनी में नगर निगम सड़क और नाली बना रहा था। नाली बनाने के दौरान वहां विवाद हो गया। मामले में एक महिला कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी की सड़क 30 फिट की है। लोगों ने सड़क पर कब्जा किया हुआ है। नगर निगम कब्जा ना हटाकर नाली आड़ी-तिरछी बना रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: टिकट मिलने पर क्या बोले ये कांग्रेस नेता, भाजपा को लेकर किया दावा; इन सवालों का दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कमिश्नर दीपक रावत ने नगर निगम और राजस्व विभाग को नपाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण को तोड़ने के निर्देश दिए। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, पटवारी के नेतृत्व में टीम फुटहिल कॉलोनी पहुंची। पटवारी ने वहां सभी की रजिस्ट्री चेक की। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा कि बृहस्पतिवार से नपाई कर अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। इस दौरान एई नवल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed