फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Direct talk with Pradeep Tamta after getting the ticket from almora

लोकसभा चुनाव 2024: टिकट मिलने पर क्या बोले ये कांग्रेस नेता, भाजपा को लेकर किया दावा; इन सवालों का दिया जवाब

Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा कालिका रावल, संवाद
कालिका रावल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को मैदान में खड़ा कर दिया है। भाजपा पहले ही वर्तमान सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिकट मिलने के बाद प्रदीप टम्टा से सीधी बात की गई।
 

विज्ञापन
Direct talk with Pradeep Tamta after getting the ticket from almora
प्रदीप टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर चिर परिचित चेहरे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को मैदान में खड़ा कर दिया है। भाजपा पहले ही वर्तमान सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिकट मिलने के बाद प्रदीप टम्टा से सीधी बात की गई।

विज्ञापन

सवाल- आप पर फिर से कांग्रेस ने भरोसा जताया है, क्या कहेंगे?
जवाब- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभारी हूं। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर और जनता की उम्मीद पर खडा उतरने की पुरजोर कोशिश करूंगा।

विज्ञापन

सवाल- आपके कार्यकाल (2009-2014) की उपलब्धियां?
जवाब- लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद पहले ही बजट सत्र में टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को मंजूरी देने के मुद्दे में 10 मिनट तक संसद कार्रवाई रोकी। सामरिक महत्व की इस रेल परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित कराने में कामयाबी मिली। रेल मंत्रालय ने टनकपुर -जौलजीबी और रामनगर-चौखुटिया रेल परियोजना पर सहमति दी। टनकपुर से जौलजीबी तक 125 कमी के नेपाल सीमा में सड़क को भी मंजूरी मिली, लेकिन यह सारे प्रोजेक्ट भाजपा की सरकार बनने के बाद ठंडे बस्ते में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- इस चुनाव की प्राथमिकताएं क्या होंगी?
जवाब- उत्तराखंड हिमालयी राज्य है। हिमालय देश का मस्तक और रक्षक है। राज्य और देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस नीत सरकार बनने पर सेवा में पुराना रिक्रूटमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए वह पूरी ताकत लगाएंगे। वर्ष 2013 में वीके चतुर्वेदी कमेटी की रिपोर्ट में उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की संस्कृति की गई थी। इस संस्तुति पर आज तक अमल नहीं हुआ। मोदी सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा भी छीन लिया। यह दोनों काम कांग्रेस की सरकार करेगी।

ये पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: लगातार चौथी बार आमने-सामने होंगे प्रदीप और अजय, फिर से टम्टा के बीच होगी चुनावी जंग


सवाल- क्या जीत के प्रति आश्वस्त हैं?
जवाब- जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हूं मोदी सरकार और सांसद ने 10 साल तक अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की अपेक्षा की है। एक भी उपलब्धि उनके नाम नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के बुरे हाल हैं। कांग्रेस की सरकार ने कुमाऊं में एम्स की शाखा खोलने का निर्णय लिया था, मोदी सरकार ने यह प्रस्ताव ठंडे बस्ती में डाल दिया। यह सब मुद्दे हैं जो कांग्रेस की जीत का कारक बनेंगे।

सवाल- भाजपा सत्ता में कांग्रेस विपक्ष में इसका कितना असर पड़ेगा?
जवाब-
जनता नाराज है। सत्ता का कोई भी असर पड़ने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले चुनाव में डबल इंजन का नारा दिया था, इन पांच सालों में डबल इंजन कितना फेल हुआ है यह जनता के सामने है। विकास पटरी से गायब है। जनता धार्मिक उन्माद के खिलाफ है। जनता परिवर्तन के मूड में है। मोदी सरकार से 2 करोड़ रोजगार हर साल देने के झूठ वादे, अंकिता भंडारी समेत तमाम नारी उत्पीड़न के मामलों का बदला लेने के लिए तैयार बैठी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed