फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation set up ward chaupal in haldwani

साहब:... वार्ड 48 में 28 स्ट्रीट लाइटें खराब, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, अधिकारी ने UUSDA को दिए निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 02:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

Haldwani: नगर निगम ने बुधवार को वार्ड 48 और 47 में वार्ड चौपाल लगाई। वार्ड 48 के लोगों ने 28 स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। 

विज्ञापन
Municipal Corporation set up ward chaupal in haldwani
 बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।

विस्तार

हल्द्वानी में नगर निगम ने बुधवार को वार्ड 48 और 47 में वार्ड चौपाल लगाई। वार्ड 48 के लोगों ने 28 स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने ईईएसएल को 48 घंटों में स्ट्रीट लाइटें सही करने के निर्देश दिए। उधर लोगों ने सफाई, सड़क की समस्या भी उठाई। बुधवार को वार्ड 47 और 48 में चौपाल आयोजित हुई। वार्ड 47 में लोगों ने पानी नहीं आने की शिकायत की। बताया कि क्षेत्र में आबादी बढ़ गई है, लेकिन पेयजल लाईनें पुरानी है, इस कारण पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। वहीं लोगों ने सड़कें सुधारने की भी मांग की है।

विज्ञापन


वहीं वार्ड 48 में  मुकुल बलूटिया ने कहा कि उनके वार्ड में 28 स्ट्रीट लाइट खराब हैं। शिकायत के बाद भी ये सही नहीं हो रही हैं। वहीं क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की कमी का भी मुद्दा उठाया। कहा कि नए वार्डों के क्षेत्रफल के हिसाब से सफाई कर्मचारी तैनात नहीं हैं। इससे सफाई समय पर नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जानिए आठ दिन बाद क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने लोगों से स्ट्रीट लाईटों को 48 घंटे में सही करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था को सही करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। इस दौरान सफाई निरीक्षक चतर सिंह, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed