फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   municipal administration has issued notices to 35 families in Kaladhungi to remove encroachment

Uttarakhand News: क्या 15 दिन में हटेंगे नाले पर बने 35 मकान? नगर पालिका ने मांगा जवाब

Thu, 20 Nov 2025 11:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में 35 परिवारों को नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
municipal administration has issued notices to 35 families in Kaladhungi to remove encroachment
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में 35 परिवारों को नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। मेथीसाह नाले के ऊपर बने तमाम अतिक्रमण को 15 दिन के भीतर अपने स्तर पर स्वयं हटाने को कहा गया है। पालिका प्रशासन ने चेताया है कि स्वयं अतिक्रमण न हटाने की दशा में प्रशासन यहां खुद बुलडोजर चलाएगा।

विज्ञापन


पालिका प्रशासन के अनुसार वार्ड नंबर एक स्थित शिशु मंदिर के पास मेथीसाह नाले की भूमि पर पिछले लंबे समय से 35 परिवारों ने कब्जा कर मकान बनाए हैं। इनमें से कई लोगों ने पक्के और आलीशान भवन भी खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पालिका ने संबंधित भूमि की पैमाइश करवाकर सभी विभागों से रिपोर्ट ली, जिसमें पाया गया कि अतिक्रमणकारियों के पास भूमि के मालिकाना हक से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं हैं। इसी आधार पर सभी 35 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


अतिक्रमण 15 दिन में हटाने को अतिक्रमणकारियों से कहा गया है। इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाएगा। -अभिनव कुमार, ईओ, नगर पालिका कालाढूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed