फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP Anil Baluni in Ramnagar

रामनगर में हरीश रावत पर हमलावर हुए बलूनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
MP Anil Baluni in Ramnagar
रामनगर। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए जुमे के दिन अवकाश घोषित किया था और अब सत्ता में आने के बाद मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं। उत्तराखंड की जनता इसको सहन नहीं करेगी। कहा भाजपा राज्य की संस्कृति, संस्कार और विकास को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बलूनी ने रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के लिए लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। जनसंपर्क के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को राज्य बनाने का विरोध किया था, हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए। कहा कि केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण कमेटी का सदस्य होने के नाते वह जल्द वन ग्राम चुकुम और सुंदरखाल के विस्थापन के लिए प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन

रामनगर के रोडवेज बस अड्डे को बस पोर्ट बनाएंगे, क्योंकि यह कार्य गतिमान है। दूसरी ओर हल्द्वानी के राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने भाजपा की सदस्यता ली। पाठक को राज्यसभा सदस्य बलूनी ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान मदन जोशी, संजय डॉर्बी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, भावना भट्ट, अशोक गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed