फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Movement postponed on assurance of completion of promotion process in a month

एक माह में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के आश्वासन पर स्थगित हुआ आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Movement postponed on assurance of completion of promotion process in a month
काठगोदाम रोडवेज कार्यशाला में धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के स?
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को आंदोलन किया। अधिकारियों के एक माह के अंदर ज्यादातर मांगें पूरी करने के आश्वासन देने के बाद उन्होंने आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना ने बताया कि मई 2022 में 13 सूत्रीय मांगपत्र परिवहन निगम अधिकारियों को सौंपा गया था। इसमें रोडवेज कर्मियों की पदोन्नति, संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों को नियमित करने के साथ कर्मचारियों को मिलने वाले डीए लागू करने जैसी कई मांगें की गई थीं। पहले अधिकारियों ने कुछ दिन का समय मांगा था। वहीं मांगों को पूरा न करने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने आंदोलन करने की बात कही थी। सोमवार को संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में काठगोदाम स्थित रोडवेज आरएम कार्यालय में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद ही अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के पदाधिकारियों से मिला।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री के मुताबिक अधिकारियों ने एक माह में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की बात कहते हुए जल्द से जल्द ज्यादातर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही डीए लागू करने के लिए मुख्यालय से पत्राचार करने की बात भी कही है। वार्ता के बाद आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान आंदोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, शाखा मंत्री हल्द्वानी राजेंद्र सिंह नेगी, रमेश पलड़िया, केएन तिवारी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह साही, सुभाष मिश्रा, संजय चौधरी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed