फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mountain culture collects resolution

पर्वतीय संस्कृति को संजोने का संकल्प

Tue, 11 Aug 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Tue, 11 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव की वार्षिक आम सभा समिति परिसर में हुई। समिति कार्यकर्ताओं ने पहाड़ की संस्कृति, कलाकृतियों को संजोने और संवारने पर जोर दिया। कहा जल्द ही पर्वतीय समिति लोग संग्रहालय की स्थापना और स्मारिका का प्रकाशन करेगी।
विज्ञापन


समिति परिसर में कलम बेलवाल की अध्यक्षता और गिरीश मठपाल के संचालन में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए गए।

इसमें देश-विदेश से आये पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड की परंपराओं, कलाकृतियों वेशभूषा तथा धार्मिक व पौराणिक संस्कृति पर आधारित लोक संग्रहालय का निर्माण करने, समिति की स्मारिका अपने इतिहास कला के रंग लेखों व कहानी युक्त पुस्तक का शीघ्र प्रकाशन करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


बसंत महोत्सव के साथ ही क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उभारने और तराशने के लिए थियेटर से जुड़े रंगकर्मियों से संपर्क कर नाट्यशाला और कार्यशाला कराई जाएंगी। समिति अपनी वेबसाइट भी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गणेश रावत, पूरन पांडे, धनेश्वरी घिल्डियाल, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश तिवारी, कैलाश त्रिपाठी, गणेश पंत, अजय छिम्वाल, वीरेंद्र रावत, दिनेश चंद्र सत्यवली, भवानी शंकर, भावना भटट, हरमोहन लटवाल, प्रकाश पांडे, गिरीश बिष्ट, नवीन करघेती, हेम पांडे, हेम हर्बोला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed