फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mothers landed on the street food

सड़क पर उतरीं भोजन माताएं

Sat, 11 Apr 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 11 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन

भोजन माता संगठन के बैनर तले शुक्रवार को सैकड़ों भोजन माताएं तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आईं। घासमंडी प्राथमिक विद्यालय से जुलूस की शक्ल में महिलाएं एसडीएम दफ्तर पहुंचीं, जहां एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


तहसील में आयोजित धरना स्थल पर शाखा सचिव भावना रावत ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर भोजन माताओं की समस्याओं पर गौर नहीं कर रही है। भोजन माताओं ने 10 की जगह 12 माह का मानदेय देने, न्यूनतम मानदेय 10 हजार रुपए करने एवं भोजन माताओं को राज्य कर्मचारियों की भांति 14 दिन का अवकाश देने की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शाखाध्यक्ष विमला देवी, मंत्री भावना रावत, दीपा जोशी, भवानी बिष्ट, नंदी देवी, उमा देवी, बबिता कश्यप, बाला कश्यप, भावना रावत, संगीता देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, शांत देवी, मीना पांडे, लक्ष्मी देवी, तुलसी जोशी, शकुंतला, सीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed