फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother injured in road accident, son keeps running around the police

Nainital News: सड़क हादसे में घायल हुई मां, पुलिस के चक्कर काटता रहा बेटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Mother injured in road accident, son keeps running around the police
हल्द्वानी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पीड़िता का बेटा मामले में थाने से लेकर एसएसपी तक के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में आठ महीने बाद मुखानी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में त्रिपुरांचल कॉलोनी नवाबी रोड निवासी बसंत बल्लभ जोशी ने पीडी कालोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी हिमांशु मेवाड़ी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष 27 दिसंबर को उनकी मां श्यामा गार्डन के पास सब्जी खरीदने गईं थी। तभी सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी रीढ़ टूट गई है। तीमारदारी में लगे होने की वजह से बसंत ने इस वर्ष 15 जनवरी को मुखानी पुलिस को तहरीर दी और 19 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ई-मेल पर शिकायत दर्ज कराई। बसंत को बयान के लिए बुलाया भी गया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed