फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than three thousand patients reached two hospitals

Nainital News: दो अस्पतालों में तीन हजार से अधिक रोगी पहुंचे

Tue, 02 Apr 2024 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
More than three thousand patients reached two hospitals
हल्द्वानी। बदलते मौसम के बीच मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को बेस अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल की ओपीडी तीन हजार पार पहुंच गई। एसटीएच में सोमवार को 1796 और बेस अस्पताल में 1260 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा 245 रोगी नाक, कान, गले के संक्रमण के रहे।
विज्ञापन



रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की कतार रही। सुशीला तिवारी अस्पताल में पौने एक बजे तक मरीज ओपीडी की लाइन में लगे रहे। एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए भी मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। सोमवार को 310 एक्सरे और 70 अल्ट्रासाउंड हुए। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि मौसम बदलने से पेट संबंधी बीमारियों के साथ ही गले में संक्रमण के रोगी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




बदलते मौसम में ये सावधानियां बरतें

चिकित्सकों के अनुसार इस बीच कई सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। ताजा भोजन लेने के साथ भरपूर पानी पीएं। बाहर के खाने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed