फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than one lakh people could not take the second dose

एक लाख से अधिक लोगों को नहीं लग सकी दूसरी डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh people could not take the second dose
हल्द्वानी। एक साल पहले कोरोना टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ था पर अभी भी एक लाख से अधिक लोग हैं जिन्हें सेकेंड डोज नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसे लोगों से लगातार संपर्क कर टीका लगाने का कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक साल पहले जब टीकाकरण अभियान शुरू किया गया, तब 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 777984 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। बाद 15 से 17 साल आयु वर्ग को भी टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया। इसके तहत 61727 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में फर्स्ट डोज लगाने का लक्ष्य करीब पूरा हो चुका है, लेकिन सेकेंड डोज लगाने का लक्ष्य बना हुआ है। जिले में 109795 लोगों ने सेेकेंड डोज नहीं लगवाई है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि सेकेंड डोज लगाने वालों को टीका लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। जिले में फर्स्ट, सेकेंड आदि कुल 14 लाख से अधिक डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

प्रिकॉशनरी डोज
हल्द्वानी। जिले में प्रिकॉशनरी डोज लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले में 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है। जिले में चार हजार से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed