फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 73 thousand people in the district have not got the precaution dose

जिले में 73 हजार से ज्यादा लोगों को नहीं लगी है प्रिकॉशन डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
More than 73 thousand people in the district have not got the precaution dose
नैनीताल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नैनीताल जिले में जनवरी 2021 से स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 100 फीसदी लोगों वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज से अब भी लगभग दो हजार लोग वंचित हैं। लक्ष्य के आधार पर 73000 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) ही लग पाई है।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी 2021 वैक्सीनेशन शुरू किया। नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों, विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर, मोबाइल वैन समेत हर घर जागरूकता अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सात लाख 77984 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 793323 लोगों पहली डोज और 775039 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 से 17 वर्ष के 61727 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 52956 लोगों को पहली और 41004 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष के 38527 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 41039 को पहली, 24655 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रिकॉशन डोज के लिए 138646 लोगों का लक्ष्य रखा था। इसमें से 65070 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिला कंट्रोल रूम और ब्लाक स्तर से विभागीय अधिकारी, कर्मचारी लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वैक्सीनेशन से छूटे सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम जारी है।
-भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed