फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 1000 Kumaoni words recorded online

Nainital News: 1000 से अधिक कुमाउंनी शब्द हुए ऑनलाइन रिकॉर्ड

Fri, 03 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 03 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
More than 1000 Kumaoni words recorded online
नैनीताल। डिजिटल क्रांति के इस दौर में पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक और वैज्ञानिक शुरुआत की है। इसके तहत विलुप्त होते कुमाउंनी शब्दों को हमेशा के लिए डिजिटल आर्काइव में सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग (डीएसबी परिसर) और आईक्यूएसी के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यशाला के तहत अब तक 1000 से अधिक महत्वपूर्ण कुमाउंनी शब्दों की शुद्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। कार्यशाला की संयोजक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि इन रिकॉर्ड किए गए सभी शब्दों को अंतरराष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (आईपीए) के मानकों के अनुरूप लिप्यंतरित भी कर दिया गया है। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश-दुनिया की आने वाली पीढ़ियां पहाड़ की इस अनमोल भाषाई विरासत का बिल्कुल शुद्ध, सटीक और प्रामाणिक उच्चारण सीख सकें।
विज्ञापन


लोक पर्व हरेला पर डिकारे की कार्यशाला होगी
नैनीताल। कुमाऊं में लोक पर्व हरेला पर बनाए जाने वाले डिकारे का विशेष महत्व है। हरियाली के प्रतीक पर्व के पूर्व डिकारों की पूजा की जाती है। स्थानीय निवासी और लोक परंपरा के जानकार बृजमोहन जोशी बताते हैं कि जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरागांव की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागी को डेढ़ मिनट का वीडियो बनाना होगा। इसमें बताना होगा कि परंपरा किस तरह विलुप्त हो रही है। प्रतिभागी चार जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पांच जुलाई को एक बजे से पद्मश्री यशोधर मठपाल एवं बृजमोहन जोशी की ओर से डिकारे का निर्माण एवं महत्व की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम ब्लॉक रिसोर्स सेंटर महरागांव भीमताल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed