फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than 10 thousand families longing for water

पानी के लिए तरसे 10 हजार से अधिक परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand families longing for water
हल्द्वानी। चंबल पुल के नीचे से होकर जा रही पेयजल लाइन तीसरे दिन भी रकसिया नाले की वजह जुड़ नहीं सकी। इस कारण बिठौरिया और लालडांठ क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके अलावा फुटकुआं नलकूप खराब होने से इससे जुड़े क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे दोनों क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं। हालांकि जलसंस्थान टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी वितरित कर रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर तेज बारिश होने के चलते बुधवार रात रकसिया नाला उफान पर आने की वजह से चंबलपुल के नीचे से होकर जा रही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बृहस्पतिवार को भी रकसिया नाले में पानी रहने के कारण पेयजल लाइन ठीक नहीं हो सकी थी। जलसंस्थान की टीम ने शुक्रवार दोपहर पेयजल लाइन को ठीक कर दिया था मगर कुछ देर बाद फिर से रकसिया नाला आने के कारण पेयजल लाइन टूट गई। इस कारण शनिवार सुबह भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार को भी जलसंस्थान के कर्मचारी पेयजल लाइन ठीक करने पहुंचे लेकिन बारिश होने के कारण रकसिया नाला आने पर लाइन ठीक नहीं कर सके। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया रविवार को फिर से पेयजल लाइन को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। अगर प्रभावित क्षेत्र में टैंकर की आवश्यकता हो तो लोग जलसंस्थान कार्यालय में दूरभाष पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा फुटकुआं में स्थित नलकूप भी खराब हो गया है, इससे फुटकुआं गांव के साथ ही आसपास के इलाके में पानी की दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed