{"_id":"58e151d94f1c1bbf6e5b4729","slug":"more-revenue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ हल्द्वानी में 76 करोड़ की बंपर कमाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ हल्द्वानी में 76 करोड़ की बंपर कमाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मोटर वाहन टैक्स से मिलने वाले राजस्व से इस साल आरटीओ (परिवहन विभाग) को 76 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। एआरटीओ (प्रशासन) संदीप वर्मा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मोटर वाहन टैक्स से संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी को 66 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, इस साल मोटर वाहन टैक्स से परिवहन कार्यालय को 76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से करीब 15 गुना अधिक है।
विज्ञापन
बता दें कि हल्द्वानी में सिर्फ गौला नदी में उपखनिज चुगान के लिए ही साढ़े सात हजार डंपर पंजीकृत हैं। मोटर वाहन टैक्स के अलावा विभिन्न, वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस से परिवहन विभाग को यह राजस्व प्राप्त हुआ। हाइकोर्ट के आदेश के बाद चार महीने के लिए नदियों से चुगान बंद होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में आरटीओ कार्यालय को टैक्स से मिलने वाला राजस्व कम हो सकता है। खनन बंद होने के बाद हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में अब तक 1200 से अधिक डंपर स्वामी अपने वाहनों को सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन