फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More Demand For OROP

Nainital News: धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल

Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
More Demand For OROP
लालकुआं/नैनीताल। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशन में हुई विसंगतियों को लेकर प्रदर्शन और सांकेतिक भूख हड़ताल की गई।
विज्ञापन

तहसील में फैडरेशन ऑफ वेटरंस एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर आयोजित देशव्यापी धरना और भूख हड़ताल पूर्व सैनिकों की ओर से किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू की अध्यक्षता में आयोजित धरने में लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 फरवरी से जंतर मंतर में पूर्व सैनिकों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छह अगस्त तक पूर्व सैनिकों की मांगें नहीं मानी गईं तो देश के कोने-कोने से पूर्व सैनिक दिल्ली कूच करेंगे। इस प्रस्तावित धरने का समर्थन अन्ना हजारे की ओर से करने का एलान किया गया। वहां हल्दूचौड़ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीडी पांडे, सचिव शेखर उप्रेती, एके जोशी, वीरांगना प्रेमा पपोला, हेमा, दीपा, कैप्टन दलबीर सिंह, इंदर सिंह पनेरी, दलीप सिंह मेहरा, धर्म सिंह रमोला, सुंदर सिंह खनका, चंद्रशेखर उपाध्याय, खुशाल सिंह, शंकर सिंह चुफाल, हरि जोशी, कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह कुंवर, चंचल सिंह कोरंगा, नारायण सिंह बिष्ट, रंजीत सिंह हलदार, देवेंद्र चौहान, मूलचंद, गोपाल नेगी, प्रकाश मिश्रा, दिनेश सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed