फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More Covid Case in Haldwani

एसपी क्राइम, डॉक्टर समेत मेडिकल कालेज के कर्मचारी भी संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
More Covid Case in Haldwani
More Covid Case in Haldwani
हल्द्वानी। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत जिले में बुधवार को 592 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में 10 मरीजों और जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल में 13 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। बताया कि भर्ती तीन मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ में 123, ऊधमसिंह नगर में 376, चंपावत में 75, बागेश्वर में 148 और अल्मोड़ा में 225 मामले सामने आए हैं।
जिला प्रशासन ने नए कंटेनमेंट जोन बनाए
हल्द्वानी। जिला प्रशासन की ओर से कुछ और नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि बुधवार को आठ नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
- जल निगम कालोनी कालटैक्स हल्द्वानी
- मकान नंबर 65 पालम सिटी रामपुर रोड
- सिजवाली कंपाउंड के पास नैनीताल बैंक लाल डांठ
- निकट हिंदू धर्मशाला, मुनगली गार्डन हल्द्वानी
- 402, नंदा अपार्टमेंट के पास डीएवी स्कूल कुसुमखेड़ा
- आस्था विहार, पनचक्की चौराहा, दो नहरिया
- आनंदपुरी फेज -1, के पास सिद्धि विनायक अस्पताल, मुखानी हल्द्वानी।
- इंद्रप्रस्थ कालोनी के पास खोलिया मार्ट, डहरिया हल्द्वानी
अब तक 14 डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज में 14 नए डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। पिछले साल नवंबर में मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए संविदा के आधार पर डॉक्टरों के इंटरव्यू हुए थे। इसमें 25 डॉक्टरों का चयन किया गया था। डॉक्टरों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होने के बाद से डॉक्टर ज्वाइनिंग कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अब तक 14 डॉक्टरों में ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

2711 ने लगाई गई कोविड वैक्सीन
हल्द्वानी। बुधवार को 2711 ने वैक्सीन लगाई, जिसमें 15 से 17 वर्ष के 217 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि 870 ने एहतियातन डोज भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed