{"_id":"5918a7344f1c1b1522853adb","slug":"moradabad-shahdara-and-delhi-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद, शाहदरा और दिल्ली जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद, शाहदरा और दिल्ली जीते
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय बीएल साह स्मृति सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को चार मैच खेले गए। इसमें मुरादाबाद, मार्डन क्रिकेट क्लब शाहदरा, तारा स्पोर्ट्स दिल्ली और एएनसीसी शाहदरा की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पहले मैच में कलेक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद ने तीन विकेट पर 83 रन बनाए। जवाब में एएनसीसी शाहदरा ने दो विकेट पर 75 रन ही बनाए। दूसरे मैच में डीडीएल दिल्ली ने बिना विकेट खोए 112 रन बनाए। जवाब में मार्डन क्रिकेट क्लब शाहदरा की टीम ने एक विकेट पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में नाक आउट क्रिकेट क्लब मुरादाबाद ने चार विकेट पर 82 रन बनाए। जवाब में तारा स्पोर्ट्स दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के मैच जीत लिया। अंतिम मैच में एएनसीसी शाहदरा ने दो विकेट पर 103 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में ज्योति इंटर प्राइजेज लखनऊ ने 62 रन ही बनाए। प्रतियोगिता डीएसए और जिमखाना क्लब के सहयोग से सह प्रायोजक संदीप करनवाल के संयोजकत्व में चल रही है। निर्णायक विनय चौधरी, दीपक भंडारी, योगेश कुमार व सैय्यद रिहान और स्कोरर व उद्घोषक उमेश कांडपाल सोनी थे। आयोजक सचिव एससी साह जगाती ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे से छह मुकाबले खेले जाएंगे।