{"_id":"c8656eb9998250f0c87f84a4b72feefa","slug":"monsoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचेगा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में राज्य में दस्तक देगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार मानसून में 15 प्रतिशत कम लगभग 1125 मिली मीटर बारिश होगी, जबकि औसतन 1240 मिली मीटर सामान्य बारिश होती है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। लू के कारण दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री था। शुक्रवार को हवा की गति 5.3 किलो मीटर प्रतिघंटा और दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम रही। सुबह आर्द्रता 67 और दोपहर बाद 32 प्रतिशत रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन