{"_id":"e417b03c981c98aa7fcf700d62958a76","slug":"monitoring-of-attendance-will-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की होगी मानीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति की होगी मानीटरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 23 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के छापे का असर बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में दिखाई पड़ा। चिकित्सा-शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्राचार्य के साथ बैठकर मेंटीनेंस कार्योें की सूची एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए। साथ ही डाक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति जांचने को मानीटरिंग करने को कहा।
विज्ञापन
चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डा. आरपी भट्ट ने बृहस्पतिवार को एसटीएच, स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली, जलापूर्ति, स्टाफ, किचन और मेंटीनेंस का रिव्यू किया। डा. भट्ट ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए 120 केवीए का यूपीएस लगाया जाएगा, जिसमें एक करोड़ रुपए खर्च होेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्राचार्य को रसोई घर की व्यवस्था सुधारने और मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय को प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य से एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में होने वाले मेंटीनेंस कार्यों की सूची और आवश्यक दवाओं की सूची देने को कहा गया है। मेंटीनेंस कार्य भी लगभग एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन