फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mohan Chandra's skeleton found in the forest

मोहन चंद्र का था जंगल में मिला कंकाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mohan Chandra's skeleton found in the forest
लालकुआं (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा के जंगल में मिले अज्ञात कंकाल की शिनाख्त वार्ड तीन निवासी ट्रांसपोर्टर मोहन चंद्र उप्रेती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टांडा के जंगल में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचे जवाहर नगर निवासी मयंक उप्रेती और गौरव उप्रेती ने शव की शिनाख्त बीते 9 नवंबर से लापता अपने पिता मोहन चंद्र उप्रेती (46) के रूप में की। इसके बाद मोहन चंद्र उप्रेती के परिजनों ने हल्द्वानी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में जाकर शव की शिनाख्त की। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद चित्रशिला घाट रानीबाग में मोहन चंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी कमला उप्रेती और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इधर क्षेत्रवासियों में मोहन चंद्र उप्रेती की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्टर मोहनचंद्र उप्रेती का कंकाल मिलना गंभीर मामला है। हालांकि यह मामला पुलिस की जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed