फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mohammed Shami saved man injured in a road accident nainital

Mohammed Shami: सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने शमी, कहा- मैं किसी को बचाकर बहुत खुश हूं

Mon, 27 Nov 2023 02:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:42 PM IST
सार

शनिवार को नैनीताल पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सड़क हादसे के दौरान उन्होंने खाई में गिरी कार में फंसे एक शख्स की जान बचाई है। 

विज्ञापन
Mohammed Shami saved man injured in a road accident nainital
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सड़क हादसे के दौरान उन्होंने खाई में गिरी कार में फंसे एक शख्स की जान बचाई है। घटना नैनीताल की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी अनुरूप सैनी शनिवार को कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे। वापसी में मंगोली के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इससे पहले वह कार को संभाल पाते कार खाई की ओर लटक कर रुक गई। इस दौरान राहगीरों और क्रिकेटर मो. शमी ने अपने वाहन रोककर अनुरूप सैनी को कार से निकालने में मदद की। वह उस व्यक्ति को कार में से बड़ी सावधानी के साथ निकालते हैं। इस घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन


वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, किसी को बचाकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत भाग्यशाली है कि भगवान ने दूसरा जीवन दिया। उसकी कार मेरी कार के ठीक सामने नैनीताल के पास पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें बहुत सावधानी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed