{"_id":"84e3411d9a88133ad5cb08405dacc52e","slug":"modifications-of-kumaon-university-exam-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि की परीक्षा तिथियों में हुआ संशोधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि की परीक्षा तिथियों में हुआ संशोधन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 14 Apr 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुमाऊं विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि विवि की मुख्य परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
प्रो. पांडे के मुताबिक एमकाम वन इस्टेटिकल एनालिसिस का दूसरा पेपर, एमकाम टू ग्रुप ए मैनेजमेंट ग्रुप का फाइनेंशियल मैनेजमेंट का दूसरा पेपर और एमकाम टू का ही ग्रुप बी एकाउंटिंग ग्रुप में एकाउंटिंग फार मैनेजीरियल डिस्कशन तीसरे पेपर की परीक्षा 29 अप्रैल के बजाय अब 27 मई को शाम 3 से 6 बजे तक होगी। इसके अलावा एमए गणित वन के डिफेनशियल जेमेट्री एंड माडर्न एलजबरा के दूसरे पेपर व एमए गणित फाइनल के टोपोलॉजी दूसरे पेपर की परीक्षा 29 अप्रैल के बजाय चार जून को शाम के सत्र में 3 से 6 बजे के बीच होगी।
इसी क्रम में बीएससी टू रसायन विज्ञान के दूसरे पेपर की परीक्षा 9 मई के बजाए 10 जून को 3 से 6 बजे तक होगी। इसी तरह बीएससी टू के भौतिकी दूसरे प्रश्नपत्र व वनस्पति विज्ञान दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 17 अप्रैल के बजाए 8 जून को शाम 3 से 6 बजे तक होगी। इसके अलावा बीए थ्री की हिंदी साहित्य-टू की जनपदीय भाषा साहित्य एवं उत्तरांचल का हिंदी साहित्य की परीक्षा आठ जून को 11 से दो बजे तक होगी। इसके अलावा बीएससी वन भू विज्ञान के तीसरे पेपर की परीक्षा 27 मई को सुबह 7 से 10 तथा बीएससी थ्री के भू-विज्ञान के तीसरे पेपर की परीक्षा 5 जून को 11 से 2 बजे तक होगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन