फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Modern power house will be built for 24 hours power supply

Nainital News: 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा आधुनिक बिजलीघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Modern power house will be built for 24 hours power supply
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आईटीआई की जमीन पर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) का निर्माण किया जाएगा। 33 केवीए क्षमता वाले बिजलीघर के निर्माण के लिए विभाग ने करीब 10 करोड़ की लागत से प्रस्ताव तैयार किया है। जमीन हस्तांतरण और बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या रहती है। पीक टाइम में फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण अक्सर बिजली गुल रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आईटीआई परिसर में जीआई तकनीक पर आधारित बिजलीघर स्थापित किया जाएगा। नए बिजलीघर में 12.5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। इस बिजलीघर में मुखानी, धानमिल, हीरानगर, डहरिया, जजफार्म, पीलीकोठी फीडर स्थापित किए जाएंगे। नया बिजलीघर बनने से टीपीनगर और कमलुवागांजा बिजलीघरों का लोड कम होगा।
विज्ञापन



जीआईएस बिजलीघर के फायदे
- सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त
- कम स्थान लेने के कारण भीड़ वाले इलाकों में निर्माण संभव
- सामान्य बिजलीघर के मुकाबले 50 फीसदी कम लागत
- 20 साल तक रखरखाव की जरूरत नहीं होगी


निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आईटीआई परिसर में 33 केवी के जीआईएस का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ क्षेत्र के 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पहले चरण में चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगराज सिंह, ईई, ग्रामीण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article