फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA met the DM to not remove the shops from the canal bank.

Nainital News: नहर किनारे से दुकानों को न हटाने के लिए डीएम से मिले विधायक

Fri, 06 Mar 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLA met the DM to not remove the shops from the canal bank.
रुद्रपुर। महतोष मोड़ स्थित नहर किनारे बनी दुकानों को न हटाने के संबंध में विधायक शिव अरोरा ने प्रभावित दुकानदारों के साथ डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। विधायक ने दशकों पूर्व बनी दुकानों को न हटाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम से मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि महतोष मोड़ नहर किनारे आजीविका चला रहे छोटे दुकानदारों की दुकानों को न्यायालय के आदेश पर हटाने की तलवार लटक रही है। विधायक ने कहा कि यह लोग कई दशकों से वहां दुकान खोलकर गुजर-बसर कर रहें हैं। इनको वहां से न उजाड़ा जाए। सभी 70-80 दुकानदार गरीब तबके के हैं। कई पीढ़ी से दुकान के जरिये अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहें हैं। यदि दुकानों को हटाना बहुत जरूरी है तो इनको हटाने से पूर्व पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी सभी के पक्षों को सुनेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, दयाल सिकदार, सुशील विश्वास, सुरेश चंद्र विश्वास, प्रीतीश बाला ,दयाल सिकदर, आनंद सिकदर, समर मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed