{"_id":"66cfcbe555bd6a8d88023bda","slug":"mla-demands-a-bridge-over-garudi-drain-from-cm-haldwani-news-c-8-1-hld1029-416201-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विधायक ने सीएम से की गरूड़ी नाले पर पुल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विधायक ने सीएम से की गरूड़ी नाले पर पुल की मांग
Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पतलिया-आंवलाकोट मोटर मार्ग पर गुरूड़ी नाले के ऊपर 50 मीटर स्पान का स्टील ट्रेस पुल बनवाने की मांग की।
विधायक ने सीएम को बताया कि कोटाबाग ब्लॉक में ग्राम पतलिया से आंवलाकोट पर पड़ने वाले गुरूड़ी नाला बरसात में उफान पर आ जाता है जिस कारण आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट जाता है। नाले के उफान पर आने से ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल आदि जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने लोनिवि के सचिव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। माई सिटी रिपोर्टर