फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA angry

अस्पताल में गंदगी देखकर भड़कीं विधायक

Mon, 16 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Mon, 16 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अमृता रावत ने संयुक्त चिकित्सालय में आठ लाख रुपए की कलर डॉप्लर मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान अस्पताल में जगह-जगह गंदगी देख वह भड़क गईं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएमएस एचएस खड़ायत से रोज अस्पताल में सफाई कर्मियों से सफाई कराने की बात कही।

विज्ञापन


श्रीमती रावत ने कहा कि शीघ्र अस्पताल में बने ब्लड बैंक को शुरू कराने के साथ ही यहां ब्लड एनेलाइजर मशीन लगवाई जाएगी, जिससे मरीजों को खून की जांच के लिए निजी अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सीएमएस ने विधायक से ब्लड बैंक में डाक्टरों की नियुक्ति करने को कहा। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक अमृता रावत ने ग्राम तेलीपुरा में सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रामनगर शहर में भी पांच सौर ऊर्जा टंकी बनवाई जाएगी, जिसके लिए शासन को लिखा गया है। इस दौरान राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, पूर्व राज्य मंत्री डा. निशांत पपनै, ग्राम प्रधान मोहन फर्त्याल, गोपाल लोहनी, मंजू चौहान, राजरानी कांबोज, बीना रावत, नवीन नैथानी, चंद्रमोहन पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा वर्करों से नहीं की बात
संयुक्त चिकित्सालय में कलर अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण करने आई विधायक ने आशा वर्करों को आमंत्रित किया कि वह अपनी समस्याएं उन्हें आकार बताएं, लेकिन विधायक ने उनसे बात तक नहीं की। इससे आशा वर्कर खफा हो गईं। उन्होंने कहा कि वह इस अपमान का बदला आगामी पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर लेंगी। इस दौरान अध्यक्ष रजनी भट्ट, हेमा बेलवाल, कमला बधानी, हेमा छिम्वाल, गीता रौत, सलमा, आशा वर्मा, कल्पना, श्यामा, ऊषा, कमला ढौडियाल, सुनीता मनराल, पूनम तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed