फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing businessman

शहर का व्यवसायी रहस्यमय ढंग से लापता 

Fri, 31 Mar 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  Updated Fri, 31 Mar 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Missing businessman
लापता व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव अग्रवाल बृहस्पतिवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। व्यवसायी का मोबाइल स्विच आफ है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान रामपुर के आगे टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में लोकेशन मिली है। व्यवसायी अकेले ही कार चला रहा था। इधर, व्यवसायी का पता नहीं चलने पर परिवार के लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


  रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप के रहने वाले संजीव अग्रवाल (45) की कालू सिद्ध मंदिर के सामने नैनीताल रोड पर स्टेशनरी के थोक और फुटकर विक्रेता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे व्यवसायी परिजनों से यह कहकर कार से निकला कि वह बाल कटवाकर शीघ्र आएगा लेकिन देर बाद घर लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने छानबीन करना शुरू किया तो पता चला कि उसने दुकान में फोन कर कर्मचारियों को सामान भेजने को कहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुलिस की दो टीमों को जांच के लिए लगाया। जांच के दौरान व्यवसायी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रामपुर में मिली।

पुलिस की एक टीम ने रामपुर के आगे टोल प्लाजा का सीसीटीवी चेक किया। फुटेज में व्यवसायी टोल टैक्स का भुगतान करते हुए अकेले दिखाई दिया है। पुलिस ने अगले टोल प्लाजा को चेक किया तो उसका फुटेज नहीं मिल सका। पुलिस को आशंका है कि व्यवसायी दिल्ली मार्ग की तरफ गया है। 

व्यवसायी के भतीजी की कालाढूंगी रोड स्थित घर में बृहस्पतिवार को सगाई की पार्टी थी। इसके पहले व्यवसायी के लापता होने पर परिजनों की हालत खराब हो गए। बुधवार को शुभ कार्य के लिए भी पार्टी रखी गई थी। 


व्यवसायी संजीव अग्रवाल के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं है। आखिर उनकी किससे नाराजगी थी। इसकी स्पष्ट जानकारी परिजन भी नहीं दे रहे हैं। इधर पुलिस की टीमें कारणों की भी जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed