फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missed Tourist Of Bareily in Munsyari

पिथौरागढ़ : दो दिन की खोजबीन के बाद मिले बरेली के लापता पर्यटक

Wed, 18 May 2022 01:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Missed Tourist Of Bareily in Munsyari
रास्ता भटकने से मुनस्यारी के खलियाटॉप में भटके बरेली के पर्यटक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

खलिया ट्रैक पर गए बरेली निवासी पर्यटक संतोष कुमार और विशाल गंगवार को दो दिन की खोजबीन के बाद ढूंढ लिया गया है। उनमें से एक पर्यटक की तबीयत खराब है। दोनों युवकों को लाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक हेलिकॉप्टर मुनस्यारी भेजा है।

विज्ञापन


बरेली से आए दो युवा पर्यटक रविवार को खलियाटॉप घूमने गए थे। वह दोनों भटक गए थे। रविवार और सोमवार को उनकी ढूंढखोज की गई लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिली। एसडीएम भगत सिंह फोनिया के निर्देश पर मंगलवार को आईटीबीपी, पुलिस, स्थानीय लोगों की 40 सदस्यीय टीम ने घंटों की खोजबीन के बाद उनको ढूंढ लिया। दोनों पर्यटक खलिया और विर्थी के ऊपरी क्षेत्र में मिले हैं। इनमें से एक का स्वास्थ्य बेहद खराब है।
विज्ञापन




उन्होंने किसी तरह कड़ाके की ठंड में रात बिताई। उन्हें टीम खलिया तक पैदल लाएगी। पर्यटकों के लापता होने की सूचना पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलिकॉप्टर मुनस्यारी भेजा गया है। खलिया क्षेत्र में हेलिकॉप्टर उतरने के लिए स्थान न होने से हेलिकॉप्टर मुनस्यारी में ही रखा गया है। बुधवार को उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा। पर्यटकों के मिलने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों से बिना गाइड के दुर्गम क्षेत्र में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के लापता होने की जांच की मांग
सीएम के नोडल अधिकारी इंजीनियर केदार बृजवाल ने बताया कि मुनस्यारी में आजकल कई पर्यटक आ रहे हैं। अधिकतर पर्यटक खलिया टॉप पर समुद्र तल से 5000 मीटर की ऊंचाई में स्थित बुग्याल को देखने जाते हैं। वन विभाग मात्र 20 रुपये की पर्ची काटने के बाद उन्हें जाने की अनुमति देता है। उपयुक्त सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने से आए दिन पर्यटकों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने डीएम और डीएफओ से इस मामले में जांच करने की अपील की है। नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पर्यटकों को बिना गाइड के खलिया टॉप में न जाने की सलाह दी है। वन विभाग को प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की इंट्री के साथ उनकी डिटेल रखने, प्रशासन, होटल एसोसिएशन, वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के आदेश दिए हैं।

अपराह्न तीन बजे हुए थे लापता
दोनों पर्यटक 15 मई को 10:30 बजे खलिया ट्रैक के लिए निकले थे। दोनों ने तीन बजे ईडीसी के अध्यक्ष बृजेश धर्मशक्तू को फोन कर बताया कि वे रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद बृजेश ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने टीम भेजकर दोनों को खोजने का प्रयास किया लेकिन रात हो जाने कारण उनका पता नहीं लग सका।


बरेली के लापता पर्यटकों का पता लगा लिया गया है। दोनों खलिया और बिर्थी के ऊपरी क्षेत्र में मिले हैं। इनमें से एक पर्यटक की हालत खराब होने की सूचना मिली है। टीम उन्हें लेकर खलिया पहुंचेगी। बुधवार को उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा। - भगत सिंह फोनिया, एसडीएम, मुनस्यारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed