फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Satpal Maharaj Today in Nainital

आज करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे पर्यटन मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Minister Satpal Maharaj Today in Nainital
भीमताल/नैनीताल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज मंगलवार को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। महाराज के निजी सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि पर्यटन मंत्री 11:40 बजे नैनीताल क्लब पहुंचेंगे। पर्यटन मंत्री नैनीताल क्लब में ललित कला अकादमी भारत सरकार और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद रामनगर-काशीपुर मार्ग के हल्दुवा थारी कंदला मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, रामनगर ट्रांसपोर्ट से तेलीपुरा चिल्किया मार्ग के विस्तारीकरण, रामनगर रिंग रोड के हाथीडंगर से मालधन ढेला नदी तक चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास और अन्य विभागीय योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। महाराज अपराह्न 2:50 बजे कैलाखान हैलीपेड से सतपुली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जनपद में पर्यटन को विकसित करने को लेकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि मंगलवार को पर्यटन मंत्री जनपद में पर्यटन विभाग की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का लोकार्पण करेंगे
1- रामनगर में हल्द्वानी बस स्टेशन, हाईटेक सुलभ शौचालय निर्माण लागत 34.82 लाख रुपये
2- नैनीताल में गुरदीप होटल के पास सुलभ शौचालय का निर्माण 31.39 लाख रुपये
3- नैनीताल कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के मुख्यालय भवन का निर्माण 4.66 करोड़
इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे
1- नैनीताल में उत्तराखंड ग्रामीण उत्थान योजना के तहत ग्राम तल्ला, मल्ला निगलाट में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं का विकास कार्य (राज्य योजना) का निर्माण 71.8 लाख रुपये
2- पाइंस स्थित कैथोलिक सिमिट्री का मेमोरियल पार्क के रूप में विकास लागत 1.37 करोड़
3- नगर पालिका भवाली के वार्ड नंबर दो के प्राचीन धर्मशाला को जनजातीय संग्रहालय के रूप में विकसित लागत 63.25 लाख
4- धारी ब्लॉक की ग्रामसभा सुनकिया में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं का विकास (राज्य योजना) लागत 67.80 लाख रुपये
5- लोक संस्कृति संग्रहालय भीमताल का पर्यटन की दृष्टि से विकास एवं सौंदर्यीकरण लागत 24.62 लाख रुपये
6- हल्द्वानी ब्लॉक के बसानी स्थित बावन डांठ का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण लागत 39.45 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed