फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister Rajnath Singh in Kumaun

70 साल में कांग्रेस ने देश-प्रदेश को लूटने का किया काम-राजनाथ सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Minister Rajnath Singh in Kumaun
गंगोलीहाट में आयोजित भाजपा की जनसभा में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट/अल्मोड़ा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड राज्य तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बनाया और विशेष राज्य का दर्जा दिया। आज मोदी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर इसका विकास किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी में हुई भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के समर्थन में हुई जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है जबकि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना चुकी है। कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, हम तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। भाजपा ने जनसंघ के वक्त 1951 में कहा था कि जिस दिन पूर्ण बहुमत से सरकार आएगी उस दिन जम्मू कश्मीर से 370 हटा दी जाएगी। भाजपा ने चुटकी बजाकर कश्मीर से 370 हटाई। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। आज वहां भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। राजनाथ सिंह ने वन रैंक वन पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस योजना की खूबियां गिना कर सभी वर्गों को रिझाने की कोशिश की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, जिला महामंत्री बसंत जोशी, गणेश ठाकुराठी, जय श्री पाठक, अर्चना गंगोला, मीना गंगोला, खुशाल भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर वार
-राजनाथ सिंह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में राजीव गांधी कहते थे कि सरकार जो भी पैसा विकास के लिए देती है, उसका 85 फीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। 15 फीसदी ही वहां तक पहुंच पाता था। भाजपा की सरकार में सारा पैसा विकास कार्यों में लगाया जाता है।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश स्तर के मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनमें से कई जेल भी गए हैं जबकि भाजपा के एक भी नेता पर कोई आरोप नहीं है।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेसी पूरे देश से साफ हो चुकी है। कभी-कभी उत्तराखंड के लोग कांग्रेस को वोट दे देते हैं इस बार उत्तराखंड से भी यहां के विकास के लिए कांग्रेस का सफाया करना है। भाजपा प्रत्याशी फकीर राम ने कहा कि वह नेता नहीं बल्कि सेवक और चौकीदार बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।

हमारा पुष्कर फ्लावर भी है, फायर भी : राजनाथ
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के दन्या कस्बे में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि दिसंबर में रिलीज हुई पुष्पा फिल्म में इसका किरदार कहता है कि पुष्पा नाम सुन के फ्लावर मत समझ लेना। ये फायर है। राजनाथ कहते हैं कि हमारा पुष्कर (सीएम धामी) फ्लावर भी है और फायर भी है। धामी ने छह माह में जितने काम किए कोई सीएम नहीं कर सकता। कम समय में ही वह सबके चहेते बन गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता की सुविधाएं समाप्त कर दी र्गईं जबकि भाजपा ने कई विकास योजनाओं के जरिये जनता को हर तरह की सुविधा दी। जनसभा में दिल्ली करोलबाग से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूनम पालीवाल, ललित लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed