फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister inaugurated Dhari Block office building

Nainital News: मंत्री ने किया धारी ब्लॉक कार्यालय के भवन का लोकार्पण

Mon, 06 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated Dhari Block office building
धारी के ब्लॉक कार्यालय के भवन का लोकार्पण करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद
पहाड़पानी (नैनीताल)। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को धारी ब्लॉक में 3.45 करोड़ से नवनिर्मित विखासखंड कार्यालय के भवन का लोकार्पण किया। भट्ट ने कहा कि विकासखंड कार्यालय के नए भवन का लाभ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों को मिलेगा। ग्रामीणों ने मंत्री को जल जीवन मिशन योजना के तहत कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को जल्द पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने और डामरीकरण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने धारी ब्लॉक कार्यालय के नए भवन में फर्नीचर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने धानाचूली के रामलीला मैदान के लिए पांच लाख रुपये दिए। मंत्री ने कहा कि किच्छा में जल्द एम्स अस्पताल खुलने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed