फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Minister inaugurated development works worth crores

मंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated development works worth crores
बेतालघाट (नैनीताल)। समाज कल्याण, परिवहन और जनपद प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के जीआईसी ऊंचाकोट में 1350.06 लाख की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

आर्य ने तिवारी गांव में करीब एक करोड़ की लागत से नलकूप निर्माण, जीआईसी में 100 कुर्सी और 50 टेबल देने की घोषणा की है। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पीसी गोरखा, पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख गिरधर सिह, प्रधान अर्जुन जलाल, प्रताप चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर जलाल, जिला पंचायत सदस्य नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
मंत्री ने 904.58 लाख की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 445.48 लाख की 02 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। आर्य ने पत्थरखानी पेयजल योजना 23.34 लाख, डोबास कांडा पेयजल योजना 21.52 लाख, मल्ला निगलाट पेयजल योजना 33.21 लाख, लदासी पेयजल योजना 26.93 लाख, बवास पेयजल योजना 25.60 लाख, रोपा पेयजल योजना 23.41 लाख, तल्लीसेठी पेयजल योजना 44.95 लाख, हरौली पेयजल योजना 42.14 लाख,मझेडा, पाडली और ओजीकुलो में नहरों के पुन निर्माण का लोकार्पण किया। साथ ही ओडावास्कोट में सिंचाई टैकों का निर्माण 566.91 लाख, ग्राम कांडा फफडिया ग्रेविटी पेयजल येाजना में नई पाईप लाइन बिछाए जाने और जलाशय निर्माण लागत 23.61 लाख, ओडावास्कोट ग्रेविटी पेयजल लाइन बिछाए जाने और 750 किलोलीटर क्षमता आरसीसी जलाशय लागत 18.15 लाख, ग्राम घिरौली जावा में नई पाइप लाइन बिछाए जाने और आरसीसी जलाशय निर्माण 5.32 लाख, ग्राम पंचायत सूखा-हरिनगर- रिखौली मे नई पाइप लाइन बिछाने और आरसीसी जलाशय निर्माण 12.64 लाख, ग्राम पंचायत दाडिमा में उपकार आजीविका स्वायत सहकारिता संग्रहण केंद्र निर्माण 10 लाख, ओडावास्कोट में जंगली सुअरों से फसल सुरक्षा के लिए घेरबाड कार्य 8.89 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज ऊंचाकोट वाचनालय और चहारदीवारी निर्माण लागत 13 लाख का लोकार्पण किया। साथ ही अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed