फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining stopped in Nandhaur after heavy rains

भारी बारिश के बाद नंधौर में खनन बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mining stopped in Nandhaur after heavy rains
चोरगलिया (नैनीताल)। रविवार को पहाड़ों में हुई तेज बारिश के बाद नंधौर नदी में पानी बढ़ने से खनन कार्य बंद हो गया। वहीं मछली वन कच्चा बंधा और ट्रंच वियर निर्माण कार्य भी रुक गया है। नदी में पानी अधिक होने पर वन विकास निगम ने सभी उपखनिज गेटों को बंद कर दिया।
विज्ञापन

अनुभाग अधिकारी पीसी मठपाल ने बताया कि अगर बाढ़ का पानी मंगलवार को रुक जाता है तो ही खनन संभव होगा। उधर, सिंचाई विभाग ने 11 करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली सिंचाई परियोजना ट्रंच वियर बाढ़ का पानी भरने से कार्य को रोकना पड़ा। ठेकेदार की सप्लाई मोटर बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था के लिए बनाया गया बंदा भी बाढ़ की भेंट में चढ़ गया। चोरगलिया क्षेत्र की नहरें फिर से सुख गई हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तरुण बंसल और आनंद सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बंसल ने कहा कि नंधौर में बाढ़ ने कच्चे बंधे को बहा दिया है। बंदे को नए सिरे से बनाने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। ट्रंच वियर में जमा गाद को साफ कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेई रोहित जोशी, कन्नू पोखरिया, भूवन पोखरियार, पंकज भटनागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed